https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 8 अप्रैल 2019

कांग्रेस प्रत्याशी के पास 72 लाख से अधिक सम्पति के साथ पिस्टल भाजपा प्रत्याशी पति से ज्यादा पत्नी की सम्पति

लोकसभा संसदीय क्षेत्र शहडोल- अजाज प्रत्याशीयों का ब्योरा
अनूपपुरशहडोल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कांग्रेस की ओर से प्रमिला सिंह तथा भाजपा की ओर से हिमाद्री सिंह ने अपनी उम्मीदवारी पेश करते हुए नामांकन दाखिल किया है। उम्मीदवारी के रूप में दोनों ही प्रत्याशी करोड़पति हैं। जबकि चुनाव आयोग को दिए गए सम्पत्ति विवरण सहित शिक्षा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह अमीर प्रत्याशी के साथ साथ भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह से अधिक शिक्षित होने के भी प्रमाण दिए हैं। प्रमिला सिंह ने 5 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल किया था। जबकि भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह 6 अप्रैल को अनौपचारिक रूप में पर्चा भरा तथा पुन:9 अप्रैल को औपचारिक रूप में अपना नामांकन पेश करेगी।
शपथ पत्र में कांग्रेस प्रत्याशी करोड़पति
कांग्रेस की उम्मीदवार प्रमिला ङ्क्षसह के पास कुल चल-अचल सम्पत्ति के रूप में 72 लाख 55 हजार 659 रूपए तथा पति अमरपाल सिंह के पास 14 लाख 12 हजार 86 रूपए व पुत्र के नाम 10 लाख 62 हजार 50 रूपए  दर्शायी गई है। इसमें प्र्रमिला सिंह के हाथ 3 लाख नगद, विभिन्न बैंक खातों में 2496368 रूपए हैं। पति अमरपाल सिंह के पास 12 हजार रूपए नगद तथा विभिन्न बैंक खातों में 592782 रूपए बताए गए हैं। इसके अलावा प्रमिला सिंह के नाम विभिन्न बीमा राशि 387641 रूपए की है। कांग्रेसी प्रत्याशी के पास वाहन टाटा सफारी कीमत 1391000 रूपए, आभूषण चांदी 1 किलोग्राम 38 हजार रूपए, सोना 405 ग्राम कीमत 1239000 रूपए दर्शाया गया है। जबकि पति अमरपाल सिंह के पास आभूषण मात्र 30 ग्राम कीमत 91800 रूपए के हैं। प्रमिला सिंह के पास .32 बोर रिवाल्वर कीमत 122513 रूपए तथा घरेलू सामान अनुमानित 2 लाख, पेट्रोल पम्प 10 लाख 81 हजार 137 रूपए(डीजल-पेट्रोल) की जानकारी दी गई है। पति अमरपाल के पास .32 बोर रिवाल्वर कीमत 86117 रूपए, रायफल .22 बोर कीमत 14408 रूपए, घरेलू सामान अनुमानित कीमत 15 लाख रूपए की सम्पत्ति है। वहीं जमीनी सम्पत्ति में प्रमिला सिंह के पास 1 एकड़ जमीन तो पति अमरपाल सिंह के नाम 17 एकड़ जमीन के साथ गैर कृषि भूमि लगभग 23 हजार 490 वर्ग फीट अनुमानित कीमत 1 करोड़ आंका गया है। प्रमिला सिंह शिक्षा में एमए पास बताई गई है।
भाजपा प्रत्याशी 58 लाख नगद और सम्पति

भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह द्वारा शपथ पत्र में दिए गए जानकारी के अनुसार वह अपने पति नरेन्द्र मरावी से बहुत ज्यादा अमीर है। हिमाद्री के पास 58 लाख 45 हजार 292 रूपए तो पति नरेन्द्र मरावी के पास मात्र 2 लाख 19 हजार 16 रूपए की सम्पत्ति है। हालंाकि हिमाद्री के पास करोड़ों की जमीन है। निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार हिमाद्री सिंह के पास नगद 50 हजार रूपए तथा विभिन्न बैंकों में 790292 रूपए हैं। जबकि पति नरेन्द्र सिंह मरावी के पास नगद 5 हजार रूपए तथा विभिन्न बैंकों में 19095 रूपए हैं। हिमाद्री सिंह के पास बीमा के रूप में 20 हजार रूपए, फॉच्र्युनर गाड़ी 35 लाख, 1 टै्रैक्टर 2.50 लाख, 35 तोला सोना 11 लाख 20 हजार रूपए, चांदी के बर्तन व जेवरात लगभग 13 लाख 5 हजार रूपए दर्शाए गए हैं। जमीन में हिमाद्री ने शपथ पत्र में पति के साथ 1 करोड़ 5 लाख की सम्पत्ति बताई है। इससे पूर्व हिमाद्री सिंह ने पहली बार लोक सभा उपचुनाव शहडोल 2016 में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी के रूप में अपनी सम्पत्ति ब्यौरा में नगद 10 लाख रूपए के साथ कुल 21 लाख 40 हजार तथा अचल सम्पत्ति 2 करोड़ 85 लाख रूपए का बताया था। हिमाद्री शिक्षा में बीए उत्र्तीण है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...