https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा को कलेक्टर ने दिया नोटिस

अनूपपुरनिर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पादित करने हेतु इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में प्रसारित प्रकाशित होने वाली खबरों एवं विज्ञापनों समेत मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति द्वारा सोशल मीडिया में भी निगरानी रखी जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट पर सम्बधित जनों को नोटिस भी दी जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर ने भाजपा पुष्पराजगढ़ के फेसबुक सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि से स्पष्टीकरण माँगा है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोशल मीडिया में भी किए जा रहे पोस्टों में आदर्श आचरण संहिता की पालना अनिवार्य है। कोई भी विज्ञापन बिना सक्षम एमसीएमसी समिति के पूर्व प्रमाणन के नही किया जाना चाहिए। सभी राजनैतिक दलों से अपेक्षित है कि वे अपने समस्त सदस्यों को यह सूचित करें एवं सुनिश्चित करें की सोशल मीडिया में दल से सम्बंधित किसी सदस्य द्वारा अनापेक्षित टिप्पणी कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न किया जाय।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...