https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

122 मतदान कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

विलम्ब से पहुँचने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाया
अनूपपुर  अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एल.कोचले ने मतदान दलों को दिए जा रहे प्रशिक्षण में विलंब से पहुँचने वाले 122 मतदान कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर उनके देरी से आने का कारण पूँछा है। उत्तर के न देने अथवा जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कारवाई की जाएगी। साथ ही समस्त सदस्यों को पूरे अनुशासन में रह पूर्ण मनोयोग से दिए गए दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए,और कहा प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...