https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 13 सितंबर 2018

शौचालय नही होने पर मिठ्ठूमहुआ सरपंच पद से पदच्युत

अनूपपुर। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत मिठ्ठूमहुआ के सरपंच मनोज सिंह के अपने ही आवास में शौचालय का निर्माण नही कराने पर तथा उन्हें बार-बार समझाईश व मौका दिए जाने के बावजूद शासन के निर्देशों के अनदेखी व अवहेलना करने पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विहित अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के 1993 की धारा 40 के तहत ग्राम पंचायत मिठ्ठुमहुआ के सरपंच पद से मनोज सिंह को पद से पदच्युत कर दिया है तथा 6 वर्ष की कलावधि के लिए पंचायत निर्वाचन हेतु निरर्हित घोषित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नहाने नदी में कूदा युवक गहरे पानी में हुआ लापता, एसडीईआरएफ की टीम कल पुन: करेंगी खोजबीन

जीजी- साले नदी में नहाने आये थे, कुछ दिन पूर्व ससुराल आया था युवक अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के मौह...