https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 13 सितंबर 2018

50 पाव अंग्रेजी एवं देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर फुनगा क्षेत्र में लगातार अवैध तरीके से शराब बेचे जाने की लगातार शिकायत के बाद मुखबिर की सूचना पर फुनगा पुलिस ने 13 सितम्बर को अवैध तरीके से गांव-गांव घुमर कर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 50 पाव शराब अनुमानित लागत 3 हजार 170 रूपए जब्त की गई। मामले की जानकारी देते हुए फुनगा चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली की छिल्पा-बम्हनी मार्ग के किनारे दो झोला रखे एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से खड़ा है। जहां सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ करते हुए उसकी तलाशी ली गई, जहां दो झोले में रखे 50 पाव शराब मिला, जिसके बाद आरोपी राहुल कुमार पटेल पिता स्व. बृजेन्द्र पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी बम्हनी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ धारा 34 ए आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अनूपपुर से शराब लाकर उसे झोले में रख घुम-घुम कर विक्रय करता था। वहीं कार्यवाही में फुनगा चौकी प्रभारी विपिन तिवारी, सहायक उप निरीक्षक रामभुवन शर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, आरक्षक गुरू चतुर्वेदी एवं सैनिक अंजनी गौतम का कार्य सराहनीय रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...