https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 27 जून 2021

आसामजिक तत्वों ने शिव मंदिर में की तोडफ़ोड, विश्व हिन्दु परिषद ने दर्ज कराई शिकायत


आसामजिक तत्वों ने शिव मंदिर में की तोडफ़ोड, विश्व हिन्दु परिषद ने दर्ज कराई शिकायत

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित शिव मंदिर में 26-27 जून की रात आसामजिक तत्वों द्वारा शिवलिंग को खंडित किए जाने पर विश्व हिन्दु परिषद अनूपपुर के जिला मंत्री पंकज मिश्रा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।

उन्होने बताया कि कृषि उपज मंडी परिसर में रात के समय आसामजिक तत्वों को डेरा जमा रहता है, जहां आए दिन वे नशीले पदार्थो का सेवन करते देखे जाते है। जहां रात के समय इन आसामजिक तत्वों द्वारा शिव मंदिर के अंदर घुस कर शिवलिंग को खंडित किया गया है, जो हिन्दू भावना को आहत करता है। जिस पर ऐसे आसामजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...