https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 28 जून 2021

मृत अवस्था में चीतल का शव

मृत अवस्था में चीतल का शव

अनूपपुर। वनपरिक्षेत्र बिजुरी के पैरीचुआ गांव में 28 जून की सुबह मृत अवस्था में चीतल का शव पाया गया।  ग्रामीणों ने घटना की सूचना वनविभाग को दी। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन के पास चीतल मृत अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर में चोट के निशान थे। वनविभाग बिजुरी के रेंजर जीतू सिंह बघेल ने ग्रामीणों के बयान दर्जकर डॉग स्वाक्यड की मदद से खोजबीन आरम्भ की। बताया जाता है कि डॉग गांव के ही एक युवक के घर में घुसा, जिसपर संदेह के आधार पर वन अधिकारी युवक से पूछताछ कर रही है। रेंजर ने बताया कि चीतल नर है, जिसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष है और इसके पीठ पर चोट के निशान हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...