https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 30 जून 2021

छग सीमा पार कर 3 हाथियों का समूह पहुंचा मप्र के टॉकी पूर्व के जंगल में

छग सीमा पार कर 3 हाथियों का समूह पहुंचा मप्र के टॉकी पूर्व के जंगल में

अनूपपुर। वन मंडल अनूपपुर के कोतमा वन परीक्षेत्र अंतर्गत टांकी पूर्व के जंगल आर एफ 480 में 30 जून की सुबह छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ एवं मरवाही वन क्षेत्र के ग्राम ग्राम भवता के जंगल से तीन हाथियों का समूह आ गया, जिसकी जानकारी पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके में पहुंचकर हाथियों के पगमार्क एवं मल का परीक्षण किया।

जानकारी सुबह तीन हाथियों को समूह जो टांकी पूर्व के जंगल के कक्ष कमाक आर एफ 480 में आ गए थे, विचरण करते हुए छत्तीसगढ़ के ग्राम भावता के जंगल में चले गए हैं। जो विगत चार-पांच दिन से तीन हाथियों का समूह छत्तीसगढ़ के मंदिर एवं मरवाही वन परिक्षेत्र के ग्रामों एवं जंगलों में निरंतर विचरण करते हुए वहां के रहवासियों के मकान, झोपडियों को तोडफ़ोड़ की है। जिसके बाद 30 जून की सुबह हाथियों का समूह  छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर म.प्र. के टांकि पूर्व के जंगल में पहुंच गए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...