https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 20 जून 2021

कुएँ में गिरने से वृद्ध की मौत,पुलिस जुटी जांच में

कुएँ में गिरने से वृद्ध की मौत,पुलिस जुटी जांच में

अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर के ग्राम सकरा डोगरीटोला निवासी 70 वर्षीय विकलांग वृद्ध राजू सिंह पिता स्व.नर्मदा सिंह रविवार की दोपहर 2.30 बजे घर के पीछे बाड़ी में स्थित कुएं के जगत में पैर फिसलने से कुएं के अंदर गिर गये। वृद्ध के नाती ने कोतवाली सूचना दी  पुलिस मौका में शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर ग्राम सकरा डोगरीटोला निवासी 70 वर्षीय विकलांग वृद्ध राजू सिंह पिता स्व.नर्मदा सिंह घर के पीछे बाड़ी में दिशा मैदान से लौटते समय अचानक कुएं की जगत के पास पैर फिसलने से कुएं के अंदर गिर गये, जिसके शोर के बाद आस-पड़ोस के लोगों ने वृद्ध को बाहर निकाले इस दौरान वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी नाती कोमल सिंह ने कोतवाली अनूपपुर दी। पुलिस मौके पर शव का पंचनामा एवं साक्ष्यों के कथन लेकर शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय होने पर परिजनों को सौप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...