https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 25 जून 2021

न्यायालय परिसर अनूपपुर में 26 कोतमा 29 जून एवं राजेन्द्रग्राम में 1 जुलाई को होगा रक्तदान शिविर

न्यायालय परिसर अनूपपुर में 26 कोतमा 29 जून एवं राजेन्द्रग्राम में 1 जुलाई को होगा रक्तदान शिविर

अनूपपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अनूपपुर में 26, कोतमा 29 जून एवं राजेंद्रग्राम में 1 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला विधिक प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश भूभास्कर यादव ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख व चिकित्सकीय व्यवस्था में 26 जून को जिला न्यायालय अनूपपुर में रक्तदान आयोजन गया हैं। इसी तरह से 29 जून को कोतमा सिविल न्यायालय एवं राजेन्द्रग्राम सिविल न्यायालय में 1 जुलाई को सुबह 10.30 बजे शिविर की शुरुआत होगी। जिला मुख्यालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ शनिवार को प्रधान जिला न्यायाधीश राजेश कुमार अग्रवाल, कलेक्टर सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक एमएल सोलंकी करेंगे।

रक्तदान शिविर में इच्छुक सभी नागरिक, सामाजिक संस्थाओं एवं पैरा लीगल वालेंटियर्स से अपील की हैं कि अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें और बीमार, कमजोर और घायल व्यक्तियों की जीवन रक्षा के लिए अपने रक्त से अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...