https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 26 जून 2021

रेत उत्खनन परिवहन करते 2 टेक्ट्रर पकड़ाये,चालकों पर की गई कार्यवाई

रेत उत्खनन परिवहन करते 2 टेक्ट्रर पकड़ाये, चालकों पर की गई कार्यवाई

अनूपपुर। चचाई पुलिस ने ग्राम बकही सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते 2 टेक्ट्ररों को पकड़ कर दोनो चालकों कार्यवाई करते हुए टेक्ट्ररों को जप्त किया।जनकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर रविवार को ग्राम बकही में सोन नदी से रेत उत्खनन कर ट्रेक्टर में लोड कर परिवहन कर बिक्री के लिये जा रहे टेक्ट्रर क्रं. एमपी 18 एबी 1090 के चालक 20 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू प्रजापति पिता स्वामीदीन प्रजापति एवं एमपी 18 एए 7542 के चालक 21 वर्षीय दिनेश महरा पिता जीवनलाल महरा, मालिक कन्हैयालाल पिता रामनोहर महरा सभी निवासी बकही को पुलिस ने रोकते हुए उत्खनन और परिवहन के दस्तावेजों की मांग की जिस पर दोनो चालकों के पास कोई दस्तावेज न होने पर मय रेत ट्राली के जप्त कर खान एवं खनिज अधिनियम के तहत दोनों चालकों कार्यवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक बीएन प्रजापति द्वारा कार्यवाई के लिए गठित टीम में सउनि महिपाल प्रजापति,विनय त्रिपाठी,राजेन्द्र सिंह,अब्दुल कलीम,चालक अरविन्द परमार शामिल रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...