https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 3 मई 2024

संघर्ष सपूत कामरेड अतुल कुमार अंजान के निधन से प्रदेश में शोक की लहर

 


मप्र भाकपा के सहायक राज्य सचिव का. हरिद्वार सिंह अंत्येष्टि में शामि
होने लखनऊ रवाना

अनूपपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा की राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। लंबे वक्त से बीमार चल रहे अतुल कुमार पिछले करीब एक महीने से लखनऊ के मेयो अस्पतालव में भर्ती थे। ज्ञात हो कि अतुल अंजान को वामपंथी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता था। इस दुखद घटना से मध्य प्रदेश में पार्टी नेताओं को गहरा अघात पहुंचा हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस मध्य प्रदेश से कामरेड हरिद्वार सिंह सहायक राज्य सचिव सीपीआई 04 मई को उनके अंत्येष्टि में शामि लेने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गये है।

कामरेड अतुल कुमार अंजान छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति रहें, एआईएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ के कई बार अध्यक्ष एवं महासचिव रहे हैं। कामरेड के पिता डॉक्टर एपी सिंह सुप्रसिद्ध काकोरी कांड के क्रांतिकारियों के साथ रहें। माता प्रमिला सिंह स्वतंत्रता आंदोलन में जेल गई थी। माता पिता दोनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे क्रांतिकारी माता पिता के कोख में पैदा हुए कामरेड अतुल कुमार अंजान तीन बहनों के बीच इकलौते भाई थे। इनका विवाह प्रख्यात कम्युनिस्ट नेता प्रखर सांसद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री की पुत्री कामरेड भारती से हुआ था। जो छात्र आंदोलन की नेत्री थी जिनसे एक बेटी है।

कामरेड अतुल कुमार अनजान न केवल पार्टी के अंदर बल्कि पार्टी के बाहर भी बेहद लोकप्रिय थे टीबी डिवेट में किसानों और मज़दूरों के समस्या को मज़बूती के साथ अपने पक्ष को रखते थे ओजस्वी, तार्किक क्षमता के कारण पूरे देश में प्रखर वक्ता एवं बहुचर्चित व्यक्तित्व के कारण उनकी पहचान अलग थी। इनके प्रयास से ही देश के सभी किसान संगठन एक मंच पर आ गए थे। स्वामीनाथन कमेटी के सदस्य के रूप में काफ़ी ख्याति इन्होने हासिल किया था। कॉमरेड अतुल कुमार अनजान के निधन पर पार्टी और चाहने वालों में शोक की लहर है। अतुल कुमार मध्य प्रदेश पार्टी के प्रभारी रहें जिससे प्रदेश के कई नेताओं से पारिवारिक सम्बन्ध रहें। जिससे वह मध्य प्रदेश के पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को पहचानते थे। वहीं इनके निधन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, वामपंथी आंदोलन और किसान मज़दूरों के आंदोलन को आघात पहुँचा है। मध्य प्रदेश राज्य किसान सभा की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अंतिम लाल सलाम किया हैं। इनके निधन पर सहायक राज्य सचिव सीपीआई कामरेड हरिद्वार सिंह, मध्य प्रदेश राज्य किसान सभा जनक राठौर अध्यक्ष एवं का. विजेन्‍द्र सोनी सहित पार्टी नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...