शनिवार, 18 दिसंबर 2021
दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में जुआं खेलते 12 जुआड़ी गिरफ्तार,12 हजार रूपए नगद जब्त
अनूपपुर। जिले के दो थाना क्षेत्र में शनिवार को जुआं खेले जाने पर मौके से 12 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 12 हजार रूपए नगद सहित ताश की गड्डी जब्त करते हुए जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की है। चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकनगर में पुलिस ने 8 जुआरियों से 5750 रूपए एवं जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहरपुर से 4 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 6250 रूपए नगद जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा विवेकनगर कॉलोनी में खाली पड़े क्वाटर में कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआं खेला की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 8 जुआडिय़ों जिनमें चेतनदास पनिका पिता पूनमचंद दास पनिका, विक्की वर्मा पिता रामसजीवन वर्मा, मंजीत सिंह पिता हरेन्द्र सिंह एवं अमित सिंह चौहान पिता स्व. हरेन्द्र चौहान सभी निवासी विवेकनगर के कब्जे से 2950 रूपए नगद एवं गनराज पिता भगोली सूर्यवंशी, विजय वर्मा पिता रामनोहर वर्मा, अली अब्बास पिता मरहम अजहर अब्बास तथा सुजीत डेहरिया पिता राम डेहरिया सभी निवासी विवेकनगर को पकड़ते हुए उनके कब्जे से 2800 रूपए नगद जब्त करते हुए जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
वहीं जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहरपुर में 17 दिसम्बर की रात को आम के पेड़ के नीचे जुआं खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए मौके से 4 जुआडिय़ों जिनमें इंन्द्रपाल सिंह राठौर पिता स्व.चन्द्रभान सिंह राठौर, विकास टांडिया पिता बंशीलाल टांडिया दोनो निवासी लहरपुर, शकील अली पिता जलील अली निवासी वार्ड 1 पेड्रा एवं सुरेश राठौर पिता स्व. गणेश राठौर निवासी दर्रीटोला जैतहरी को पकड़ते हुए उनके कब्जे से 6 हजार 250 रूपए नगद एवं ताश की गड्डी जब्त करते हुए उनके खिलाफ धारा 13 जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें