https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

महाविद्याल बिजुरी के छात्रों ने बस संचालन की मांग को लेकर नपा परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

अनूपपुर। शासकीय महाविद्यालय बिजुरी के छात्र-छात्राओं द्वारा बस सुविधा की मांग को लेकर सोमवार 27 दिसम्बर को हनुमान मंदिर चौराहे से नपा कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजुरी नायब तहसीलदार आरके सिंह को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर जल्द ही बस सुविधा प्रदान किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया।
छात्रों ने बताया कि लंबे समय से बिजुरी से आने वाले दूर दराज के छात्र-छात्राओं को बस सुविधा की मांग पूर्व में नपा बिजुरी से की गई थी, जिस पर जल्द की बस का परिचानल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक बस परिचालन नही किया गया है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। छात्र-छात्राओं द्वारा बस सुविधा संचालित किए जाने में नगर पालिका द्वारा की जा रही देरी के संबंध में विरोध जताया। छात्र-छात्राओं का कहना है कि शैक्षणिक सत्र बीत रहा है लेकिन अब तक बस का संचालन नही किया जा सका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...