https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 9 दिसंबर 2021

850 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसही में गांजा बेचते हुए पुलिस ने आरोपी शिवकुमार चंद्रवंशी पिता टीका प्रसाद चंद्रवंशी उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस की कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना पर 9 दिसम्बहर को शिवकुमार चंद्रवंशी अपने घर के सामने गांजा रखकर बेचने के फिराक में है, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिवकुमार चंद्रवंशी को पकड़ते हुए उसके पास से कब्जे से 850 ग्राम गांजा अनुमानित कीमत 8 हजार रूपए को जब्त करते हुए कार्यवाही की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...