रविवार, 26 दिसंबर 2021
पिछड़ा वर्ग आरक्षण की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने जिले भर में मुख्यमंत्री का फूका पुतला, लगाये मुर्दाबाद के नारे
अनूपपुर। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले भर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ मिलकर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है। इस दौरान नेताओं ने भाजपा सरकार पर पिछड़ा वर्ग को भ्रमित करने का भी आरोप लगाया।
जिला मुख्यालय अनूपपुर में युवा कांग्रेस के नेताओं ने इंदिरा तिराहे पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। वहीं अमरकंटक में पिछड़ा वर्ग आरक्षण की मांग को लेकर नरेंद्र मोदी,शिवराज सिंह चौहान,भाजपा के मुर्दाबाद के नारो के साथ दीनदयाल चौक में पुतला दहन कर किया।
पिछड़ा वर्ग विरोधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दीनदयाल चौक पर पुतला दहन कर आरक्षण की मांग की इा दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन पर आरोप ल्गाते हुए कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के पिछडा वर्ग के लोगो को गुमराह करने का प्रयास कर, चुनाव से उनके आरक्षण को समाप्त करने का जो दुस्साहस किया है जिसका दुष्पारिणाम आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा। आज पूरे मध्य प्रदेश का पिछड़ा वर्ग समाज अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सबसे पहले पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने का काम किया रहा और भारतीय जनता पार्टी और उनके मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने में लगे हैं। जिसके विरोध मे युवा कांग्रेस जिले के अनूपपुर, अमरकंटक सहित अन्यण नगरों में मुख्यरमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान अमरकंटक में मंडलम अध्यक्ष शयाम लाल सेन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिरू तंबोली, विधान सभा महासचिव प्रकाश दिवे्दी, योगेश खत्री, विनायक दिवे्दी, अखिलेश दुबे, मनोज जैन, रवि परस्ते सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिति रहें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें