https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 9 दिसंबर 2021

रेत को अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगदहा में 9 दिसम्बर को रेत का अवैध उत्खनन कर उसका परिवहन करते पुलिस ने बिना नंबर की टैक्टर को जब्त करते हुए ट्रैक्टर चालक सुदंरलाल पटेल पिता रामगोपाल पटेल निवासी नगदहा के खिलाफ धारा 379, 414 खनिज अधिनियम 4/21 एवं एमव्ही एक्ट की धारा 146/196, 3/181, 56/192, 115/190(2) का मामला पंजीबद्ध किया कर विवेचना में लेते हुए खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के अंतर्गत पृथक से कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम नगदहा की ओर जा रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोका कर चालक सुदंरलाल पटेल से ट्रैक्टर में भरे रेत से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई, मौके पर चालक द्वारा किसी भी तरह का दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए उसे थाना परिसर में खड़ा कराते हुए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...