https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 21 जनवरी 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम मशाल हुआ स्वाागत, रैली निकाल किया नगर भ्रमण

अनूपपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च भोपाल से होते हुए आज 21 जनवरी को अपरान्ह 2 बजे अनूपपुर पहुंची जहां शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में रैली का स्वागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग अनूपपुर अभिषेक राजन ने ग्रहण कर किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सहित खेल और युवा कल्याण के शासकीय सेवक खिलाड़ी तथा नागरिक, समाजसेवी शामिल रहें। खेलो इंडिया यूथ गेम की मशाल का अनूपपुर नगर पहुंचने पर प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मशाल को लेकर उस पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मसाल रैली को मशाल रैली शासकीय तुलसी महाविद्यालय से उत्कृष्ट विद्यालय होते हुए नगर भ्रमण कर जिला खेल परिसर पहुंची, रैली में छात्र-छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, खिलाड़ी तथा नागरिक, समाजसेवी सम्मिलित हुए। प्रभारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने सभी से खेलो इण्डिया में पूर्ण सहभागिता की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...