मंगलवार, 17 जनवरी 2023
24 घण्टे के अंदर अपहृत02 नाबालिक बालको को पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द
अनूपपुर। अज्ञात बालकों बहला फुसला कर भगा ले जाने की शिकायत पर तत्वहरित कार्यवाई करते हुए कोतमा पुलिस ने सोमवार को 02 अपहृत नाबालिक बालको को मंगलवार को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया हैं।
जानकारी अनुसार थाना कोतमा में अपहृत बालक के पिता ने रिपोर्ट लिखाया कि मेंरा 16 वर्षीय नाबालिक लड़का 15 जनवरी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया हैं। इसी प्रकार 16 जनवरी को एक अन्य अपहृत बालक के पिता व्दारा सूचना दिया कि इसके 17 वर्षीय नाबालिक लड़का 15 जनवरी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया हैं। दोनो की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करते हुए धारा 363 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। थाना स्तर पर विशेष पुलिस टीम गठित कर दोनो नाबालिक अपहताओं का पता लगाते हुए दोनो अपहृत बालको को 24 घण्टे के अंदर 17 जनवरी को अलग अलग स्थानो से दस्तयाब कर न्यायालय से धारा 164 जा.फौ. के तहत कथन करा दोनो नाबालिक बच्चों को उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया है।
कार्यवाई थाना प्रभारी कोतमा अजय कुमार बैगा के नेतृत्व मे उप निरी लियाकत अली, सउनि चन्द्रहास बान्धेकर, आर. भानूप्रताप नरवरिया, आर. कृपाल सिंह, महिला आर. सुप्रिया त्रिपाठी, सायबर सेल अनूपपुर की भूमिका रही।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें