https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

महिला की हत्या का खुलासा: शराब के रुपए मांगने पर दो युवकों ने गला दबाकर व कुल्हाड़ी मारकर की थी हत्या

अनूपपुर। थाना रामनगर गत दिनों महिला की हत्या के मामले को पुलिस शुक्रवार को खुलासा किया है। जिसमें दोनों ने शराब के रुपयों को लेकर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्याकयालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। थाना रामनगर पुलिस ने महिला की हत्याह का खुलासा करते हुए बताया कि न्यू डोला वार्ड 5 में रहने वाली 50 वर्षीय शांती बाई उपाध्याय का शव उसके घर में पड़ा मिला था। थाने में इसकी सूचना प्रीतम सिहं गहरवार निवासी कपिलधारा कालोनी बिजुरी ने दी थी। शांति के कोई संतान नहीं थी। उसने प्रीतम को गोद लिया था। पति छोटेलाल उपाध्याय (मिश्रा) की मृत्यु के बाद से शांति बाई न्यू डोला में अकेले रहती थी। वह शांति बाई के घर अक्सर आता जाता था। 9 जनवरी की सुबह शांति बाई को देखने आया था। तो पड़ोसी ने बताया था कि रात में किसी ने शांति बाई के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। शांति बाई के गले, सिर, चेहरे में गंभीर चोट आई थी। साड़ी से गले में फांसी लगाने का प्रयाय किया था। महिला का शव निर्वस्त्र था। पुलिस ने जांच के दौरान पता चला कि न्यू डोला निवासी 23 वर्षीय सुरेश कोल पुत्र धनीराम कोल शांति घर शराब पीने आता था। वह घटना के बाद से फरार था जिसे तलाश कर छग के खोंगापानी से पकड़कर पूछताछ की। उसने अपराध करना स्वीकार किया। सुरेश ने बताया कि 8 जनवरी के रात 11.00 से 12.00 बजे के बीच वह राकेश कोल (गूंगा) पुत्र मतई कोल के साथ शांति बाई के घर गया था। दोनों उसके घर शराब लेने गए थे। शराब के पैसे देने की बात पर विवाद हुआ। इसी विवाद में उक्त दोनों ने शांति बाई की साड़ी से उसका गला दबाया। कमरे में ले जाकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मूकबधिर आरोपित राकेश कोल से उसकी भाषा व इशारों को समझने के लिए जनपद शिक्षा केंद्र गोहपारू में पदस्थ सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ कृष्ण कुमार शर्मा की मदद से पूछताछ की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...