सोमवार, 23 जनवरी 2023
बेटी ने निभया पुत्र धर्म पिता को दी मुखाग्नि,निभाई अंतिम संस्कार की रस्में
अनूपपुर। कोतमा वार्ड नंबर 2 निवासी सुरेंद्र कुमार जैन का लंबी बीमारी के दौरान लगभग 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुरेंद्र कुमार जैन की तीन बेटियां हैं मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे। उनका संपूर्ण जीवन संघर्षमय रहा। पिता की मृत्यु पर बेटियों ने भी अपना धर्म बेटों की तरह निभाया और अपने पिता की सेवा पूरे भाव से की है। तीनों बेटियों ने अपने पिता का काफी इलाज कराया। सुरेंद्र कुमार जैन ने 60 वर्ष की उम्र में 22 जनवरी की रात 11 बजे अंतिम सांस ली।
छलकती आंखों से पिता को दी मुखाग्नि
सोमवार को कोतमा सुरेंद्र कुमार जैन की अंतिम यात्रा निकली। जिसमें संपूर्ण जैन समाज एवं व्यापारी वर्ग शामिल हुआ। वार्ड 8 स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर सुरेंद्र कुमार की छोटी बेटी शिवांगी ने छलकती आंखों से अंतिम संस्कार की सारी रस्में पूरी की, जो भी यह देख रहा था उनकी आंखों में आंसू थे और सभी ने एक स्वर में कहा आज बेटी ने बेटे का फर्ज निभाया।
अंतिम संस्कार के उपरांत शोक सभा हुई
अंतिम संस्कार के उपरांत मुक्तिधाम के हाल में शोक सभा संपन्न हुई। जहां पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति कोतमा के अध्यक्ष ऋषभ चंदेरिया, शशांतिनाथ जिनालय मंदिर समिति के अध्यक्ष जय कुमार जैन, शमहावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के अध्यक्ष अनिल जैन शुभ ,वार्ड नंबर 2 के पार्षद अभिषेक सराफ पिंकू के द्वारा शब्दों के माध्यम से सांत्वना दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें