मंगलवार, 17 जनवरी 2023
मजदूरी का बकाया भुगतान न मिलने से नाराज मजदूर ने सचिव पर किया हमला, बाइक से की तोड़-फोड़
कार्यवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बकेली में मनरेगा में किये गये कार्यो के बकाया भुगतान की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर गांव के ही मजदूर संजीव केवट और उसके 2 साथियों ने कार्यालय में काम कर रहे सचिव मनोज पटेल पर जानलेवा हमला कर दिया। गुस्साए मजदूरों को डंडा लेकर अपनी तरफ आता देख सचिव पंचायत भवन से बाहर भाग गया। मजदूरों ने पंचायत भवन के सामने खड़ी सचिव की दो पहिया वाहन को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर गाली- गलौज किया, जिस पर युवक के विरुद्ध कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है। मंगलवार को पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत के कार्यों के दौरान गाली-गलौज व मारपीट करने जैसी वारदातें करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की हैं।
ग्राम पंचायत बकेली में मनरेगा के तहत पौधरोपण की देखभाल के लिए पंचायत से मजदूर लगाए गए थे। जिनका दो हफ्तों का मजदूरी भुगतान बचा हुआ था। इससे खफा मजदूर संजीव केवट और उसके 2 साथियों ने कार्यालय में काम कर रहे सचिव मनोज पटेल पर जानलेवा हमला कर दिया। गुस्साए मजदूरों को डंडा लेकर अपनी तरफ आता देख सचिव पंचायत भवन से बाहर भाग गए। इसके बाद कार्यालय में खड़ी बाइक पर मजदूरों ने तोड़-फोड़ कर दी। इसकी सूचना सचिव ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया, और आईपीसी की धारा 294, 323, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर पंचायत सचिव संघ ने मंगलवार को कलेक्ट र, जिला पंचायत सीईओ और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा कर गाली-गलौज व मारपीट करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की हैं।
वहीं पंचायत सचिव मनोज पटेल ने बताया कि मनरेगा का भुगतान पंचायत स्तर पर नहीं होता है। इसका भुगतान भोपाल से ही संचालित होता है। मजदूरों का भुगतान जरूर बकाया है, लेकिन इस तरह की घटना से मैं भी काफी दुखी हूं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें