https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 19 जून 2023

शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग समेत तीन कॉलेज में सीबीआई की छापामारी

अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर में मंगलवार की अलसुबह सीबीआई ने नर्सिंग स्कूल में दबिश दी। इससे पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति है। सीबीआई की टीम नर्सिंग कॉलेजों के दस्तावेज खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ने आज सुबह जिला मुख्यालय स्थित शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग छापेमारी की है। इसी के साथ ही जिले में स्थित और दो नर्सिंग कॉलेज में बी सीबीआी की कार्रवाई चल रही है। एकसाथ तीन नर्सिंग कॉलेज में छापे से पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति है। बताया जाता है कि नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ी के कारण सीबीआी ने छापा मारी है। टीम में शामिल अधिकारी कॉलेजों में मान्यता से संबंधित दस्तावेज की जांच पड़ताल कर रही है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी हैं। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के 275 कॉलेज में 75 कॉलेज में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसी कड़ी में जिले के 3 नर्सिंग कॉलेज में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच चल रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में नियमों का पालन किए बिना नर्सिंग कॉलेज चल रहे हैं। मापदंड के अनुरूप कॉलेजों में सुविधा और संसाधन नहीं है।

1 टिप्पणी:

राष्ट्रीय राजमार्ग में कार से टकराई स्कूटी, मामी-भांजे की हालत गंभीर, कार छोड़कर चालक मौके फरार

  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना से 12 किलोमीटर दूर रामपुर-कोदैली मार्ग पर गुरुवार शाम एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई...