https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 30 जून 2023

आईटीआई कोतमा के प्रभारी प्राचार्य निलंबित, कार्यालय में बैठ कर शराब पीने का वायरल हुआ था वीडियो

अनूपपुर। शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था कोतमा के प्रशिक्षण अधीक्षक (प्रभारी प्राचार्य) संत कुमार पनाड़िया के वायरल वीडियो में कार्यालय में बैठ कर शराब के नशे में किसी से बातें कर रहे हैं, जिस पर कलेक्टर आशीष वशिष्ट शुक्रवार30 जून को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर नियत किया है निलम्बन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। जानकारी अनुसार 26जून को शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था कोतमा के प्रशिक्षण अधीक्षक (प्रभारी प्राचार्य) संत कुमार पनाड़िया कार्यालय में बैठ कर शराब के नशे में किसी से बातें करते हुए का वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर इसे म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विरूद्ध होने से दण्डनीय होने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 का दोषी मानते हुए संत कुमार पनाड़िया, प्रशिक्षण अधीक्षक (प्रभारी प्राचार्य) शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोतमा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...