https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 15 जून 2023

जमीन में सो रही बालिका को काटा सर्प, उपचार के दौरान मौत

अनूपपुर। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में कोतमा क्षेत्र से आई सर्पदंश से पीड़ित 13 वर्षीय बालिका की उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा एवं पोस्ट मार्डम की कार्यवाही कर जांच प्रारंभ की है। घटना के संबंध में बताया गया कि कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम मनमारी निवासी आनंद कुजुर हाई स्कूल मलवा में पदस्थ शिक्षक की 13 वर्षीय पुत्री सानया हुजूर बुधवार- गुरुवार की रात मां-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जमीन में सो रहीं थी, अचानक एक जहरीला सर्प डंडा करायल (करैत) ने उसे डस कर उसकी मां सीमा कुजुर के गले के पास चल रहा था तभी मां ने उसे हाथ से पकड़ कर फेंक दिया हो हल्ला होने पर परिजनों द्वारा सांप को देखकर मार दिया तथा गंभीर रूप से पीड़ित बालिका को उपचार के लिए कोतमा चिकित्सालय ले गए जहां पर बालिका की स्थिति गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया जिला चिकित्सालय में उपचार दौरान गुरुवार को बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में मृत बालिका के शव का पंचनामा एवं परीक्षण उपरांत शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा तथा गवाहों के बयान दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...