https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 26 जून 2023

खाद्य मंत्री का सोशल मीडिया प्रभारी ही निकला जालसाज

फर्जी हस्ताक्षर कर मंत्री स्वेच्छा अनुदान निकालने पर नेक मोहम्मद पर मामला दर्ज,आरोपित फरार
अनूपपुर। खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के लेटर पैड पर फर्जी हस्ताक्षर करते हुए बीमारी सहायता के लिए मंत्री के जाली हस्ताक्षर करते हुए कलेक्टर को स्वेच्छा अनुदान जारी करने के लिए मंत्री के सोशल मीडिया प्रभारी ने ही लिखा था। जिसकी जानकारी होने पर खाद्य मंत्री के द्वारा मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से की गई थी। जिन की सूचना पर पुलिस के द्वारा जांच कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्रभारी नेक मोहम्मद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। विभिन्न धाराओं के तहत मामला हुआ दर्ज आरोपी फरार भालूमाडा पुलिस ने इस मामले पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह के निजी सहायक महेश प्रसाद साहू की सूचना पर आरोपी नेक मोहम्मद के विरुद्ध 1लाख 20 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में धारा 467, 468, 471 ,420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है वहीं अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...