https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 1 जून 2023

बीमा की राशि देने के बहाने युवती को घर बुला किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

अनूपपुर। जिले के कोतमा थाना में 19 वर्षीय युवती को बीमा अभिकर्ता ने बीमे की राशि घर देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म की शिकायत शु्क्रवार को युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दी हैं। कोतमा पुलिस ने बताया कि अपने मां के साथ 19 वर्षीय युवती थाने पहुंच कर की शिकायत दर्ज कराया कि बीमा अभिकर्ता प्रेमलाल पनिका का कार्य करने वाला युवक युवती की मां से जाकर यह कहता है कि अपनी लड़की को घर में पैसे लेने को भेज दो, जब युवती पैसे लेने आरोपित के घर जाती है, तो आरोपित दरवाजा बंद कर युवती के साथ दुष्कर्म करता हैं। उसी समय युवती की मां पहुंच जाती हैं। मौके का फायदा उठाकर आरोपित भागने में कामयाब होता है। इसके बाद युवती मां के संग थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई हैं। जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपित के विरुद्ध धारा 342 , 376, 511 का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...