गुरुवार, 8 जून 2023
63 लाख की धोखाधड़ी: ग्रामीण कृषि अधिकारी पुष्पराजगढ़ पर मामला दर्ज
30 कर्मचारियों के वेतन, एरियर, सेवानिवृत्त सहित अन्य देयको के गबन
अनूपपुर। सहायक भूमि संरक्षरण अधिकारी पुष्पराजगढ़ कार्यालय में आहरण संवितरण अधिकारी के लागिन पासवर्ड का दुरूपयोग कर कार्यालय के 30 कर्मचारियों के बैंक खातों को बदलकर 63 लाख 42 हजार 87 रूपये स्वयं के साथ ही अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर वित्तीय अनियमितता एवं गबन किये जाने के मामले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुष्पराजगढ़ सुखलाल अहिरवार के खिलफ थाना राजेन्द्रग्राम में धारा 420, 409, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार आयुक्त कोष एवं लेखा पर्यावास भवन भोपाल द्वारा वित्तीय अनियमितता के संबंध में अवगत कराने के बाद कलेक्टर ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया, उक्त मामले में वर्ष 2018 से वर्ष 2023 तक की समस्त वित्तीय अनियमितता की जांच प्रतिवेदन कलेक्टर आशीष वशिष्ठ का सौंपा गया। जिसमें 30 कर्मचारियों के वेतन, एरियर, सेवानिवृत्त स्वात्वों एवं अन्य कार्यालीन देयको की राशि का ट्रांसफर कूटरचना करते हुये अपने स्वयं के खाते सहित अपनी पत्नी अंजू अहिरवार तथा अपने रिश्तेदार दलबीर अहिरवार, प्यारेलाल अहिरवार एवं शांति अहिरवार के खाते में राशि डाली गई।
अपने, अपनी पत्नी व रिश्तेदारों की खातों में डाली राशि
ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी पुष्पराजगढ़ सुखलाल अहिरवार द्वारा सहायक ग्रेड 2 रामायण प्रसाद शुक्ला, सेवानिवृत्त सहायक संचालक मथुरा प्रसाद चौधरी एवं सहायक संचालक प्रभारी सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी निशा सिन्हा के लागिन आईडी का दुरूपयोग कर 30 कर्मचारियों के खाता को परिवर्तन कर 15 कर्मचारियों के विभिन्न देयको की राशि को अपने स्वयं सेंट्रल बैंक 36 लाख 28 हजार 545, अपने ही दूसरे भारतीय स्टेट बैंक पुष्पराजगढ़ के खाते में 2 लाख 77 हजार 743 रूपये, अपनी पत्नी अंजू अहिरवार के सेंट्रल बैंक पुष्पराजगढ़ के खाते में 11 कर्मचारियों के विभिन्न देयको की राशि 11 लाख 96 हजार 833 सहित अपने रिश्तेदारों जिनमें दलबीर अहिरवार के सेंट्रल बैंक पुष्पराजगढ़ के खाते में 5 कर्मचारियों के देयको की राशि 4 लाख 85 हजार 753, शांति अहिरवार के सेंट्रल बैंक पुष्पराजगढ़ के खाते में 7 कर्मचारियों के विभिन्न देयको की राशि 5 लाख 17 हजार 250, प्यारेलाल अहिरवार के सेंट्रल बैंक पुष्पराजगढ़ के खाते में 2 कर्मचारियों के देयको की राशि 2 लाख 3 हजार 295 रूपये कुल 63 लाख 9 हजार 428 रूपये ट्रांसफर कर अनियमितता किया गया है।
इन 30 कर्मचारियों के स्वत्वों की राशि का किया गबन
कार्यालय सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी पुष्पराजगढ़ में पदस्थ 30 कर्मचारियों के वेतन, वेतन एरियर्स, सेवानिवृत्त स्वत्व (जीआईएस, अवकाश नगरीकरण, जीपीएफ अंतिम भुगतान) एवं अन्य कार्यालयीन स्वत्वों की राशि का गबन किया गया। कर्मचारियों में अशोक कुमार धार्वे, गुलाब सिंह धुर्वे, जाहिर सिंह लोधी, लालमनि बागरी, महावीर सिंह मरावी, मनोज कुमार वर्मा, नरेन्द्र दास सारीवान, प्रकाश चंद्र मिश्रा, राकेश सिन्हा, रामानुज कुर्मेवंशी, रामकुमार सिंह, रमेश प्रसाद मिश्रा, रामकुमार सिंह कुशवाहा, रंजना सोनवानी, शिव प्रसाद मिश्रा, विजय बागडे, रमेश कुमार शुक्ला, रामकिशोर सिंह पाटले, योगेन्द्र कुमार लोरिया, अमर सिंह नेताम, कौशल सिंह कुशराम, विनोद कुमार वर्मा, गंगा सिंह मरावी, जफर उल्ला खान, कुंवर सिंह उइके, मोहन उत्तम सोनिस, मुन्नी पड़वार, नागेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, रामस्वरूप नामदेव, रत्ती बाई लोधी है। जिनका विभिन्न देयको का भुगतान आईएफएमआईएस पोर्टल में उक्त कर्मचारियों का खाता नंबर परिवर्तन कर उनकी जगह कृषि विस्तार अधिकारी पुष्पराजगढ़ सुखलाल अहिरवार अपने व अपनी पत्नी व रिश्तेदारों का खाता नंबर प्रविष्टि कर कोषालय में प्रस्तुत किया गया तथा उक्त देयको का भुगतान के बाद पुनः संबंधित कर्मचारियों के सही खाता प्रविष्टि किया गया था।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
दोहरे हत्याकांड का का खुलासा: एक प्रेमिका दो प्रेमी बना हत्या का कारण
नबालिक सहित दो गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा अनूपपुर। एक प्रेमिका दो प्रेमी के विवाद में एक प्रेमी युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ म...

-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
अनूपपुर। जिले में गिरते तापमान से पड़ रही ठण्ड एवं शीत लहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले के सभ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें