https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

वित्तीय अनियमितता पर जनपद शिक्षा केन्द्र कोतमा एवं प्रभारी नपा बिजुरी उपयंत्री रवीन्द्र कुमार यादव की संविदा समाप्त करने बैठक बुधवार को

अनूपपुर। उपयंत्री जनपद शिक्षा केन्द्र कोतमा एवं प्रभारी उपयंत्री, नगर पालिका बिजुरी रवीन्द्र कुमार यादव का प्रदर्शन एवं संतोषजनक नही एवं गंभीर वित्तीय अनियमितता में संलिप्त होने से संविदा समाप्त के संबंध में 02 नवंबर को शाम 4 बजे से कार्यालय कलेक्ट्रेट सभागार अनूपपुर में आयोजित की गई हैं। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र अनूपपुर हेमंत खैरवार द्वारा मंगलवार को जारी पत्र में कहा हैं कि उपयंत्री जनपद शिक्षा केन्द्र कोतमा एवं प्रभारी उपयंत्री, नगर पालिका बिजुरी रवीन्द्र कुमार यादव का प्रदर्शन एवं संतोषजनक नही एवं गंभीर वित्तीय अनियमितता में संलिप्त होने पर मध्यप्रदेश संविदा नियम 2017 एवं मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अधीन कार्यवाही (संविदा समाप्त के संबंध में) हेतु अध्यक्ष जिला नियुक्ति समिति कलेक्टर के दिशा निर्देशन में जिला नियुक्ति समिति (सर्व शिक्षा अभियान) की बैठक 02 नवंबर को समय 4 बजे से कार्यालय कलेक्ट्रेट सभागार अनूपपुर में आयोजित की गई हैं। बैठक में अन्य कोई एजेण्डा अनुरोध किया गया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...