मंगलवार, 15 नवंबर 2022
खाद्य मंत्री के जिले में दाने-दाने को मोहताज बीपीएल के हितग्राही
जिले की मूल्य दुकानों में नहीं है अनाज कोतमा विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिख जताई चिंता
अनूपपुर। जिले भर की उचित मूल्य की दुकानों पर अब हितग्राहियों को राशन देने के लिए ना तो अनाज है नही हैं। जबकि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह का अनूपपुर गृह जिला है, इसके बावजूद जिले में बीपीएल के हितग्राही दाने-दाने को मोहताज हैं। विभागीय सूत्रों की मरने तो पिछले 6 माह से यह स्थिति जिले में बनी हुई हैं। मंगलवार को कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कलेक्टर लिख कर हालात पर चिंता जताते हुए शीघ्र शासकीय उचित मूल्य दुकानों में गेहूं एवं चावल उपलब्ध कराने की मांग की हैं।
प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह जिले में 6 माह से गेंहू उपभोक्तााओं को नहीं मिल रहा साथ आज की स्थिति में चावल भी नहीं होने से बीपीएल के हितग्राही दाने-दाने को मोहताज हैं। इस परेशानी को देखते हुए मंगलवार को कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कलेक्टर सोनिया मीणा को लिख कर हालात पर चिंता जताते हुए कहां कि जिले में किसी भी शासकीय राशन दुकान में विगत 6 माह से गेहूं का आवंटन नहीं किया जा रहा हैं। मात्र चावल दिया जा रहा था एवं वर्तमान समय में किसी भी राशन दुकान में अनाज का एक दाना भी अब उपलब्ध नहीं हैं, ऐसी स्थिति निर्मित होना अत्यंत खेद जनक हैं जबकि खाद्य मंत्री इसी जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधायक ने पत्र के माध्यम से कहा है कि अति शीघ्र शासकीय उचित मूल्य दुकानों में गेहूं एवं चावल उपलब्ध कराये ताकि हितग्राहियों को समय पर आवाज मिल सकें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें