https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

3 दिन से लापता नाबालिग का शव मिला केवाई नदी में तैरता

अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवाई नदी में मंगलवार को 11 वर्षीय बालक का शव पानी में तैरता मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान दुर्गेश नट के तौर पर की गई है। थाना अंतर्गत चंगेरी खदान के पास दुर्गेश नट पिता राजू नट का शव पानी में तैरता मिला है। मृतक के पिता ने बताया कि दुर्गेट 19 नवंबर को किसी की गाड़ी में बैठकर कोतमा बाजार करने गया था, जिसके बाद वह लौट कर नहीं आया। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत कोतमा थाने में की गई थी। 3 दिन बाद आज शव केवाई नदी में तैरता मिला है। पुलिस ने बताया कि दुर्गेंश नामक बालक का शव मिला है। जो 19 नवंबर से लापता था। पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया हैं। वहीं जांच हर तरीके से की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...