https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 9 नवंबर 2022

अनूपपुर: कांग्रेस विधायक ने अपनो पर लगाया आरोप, कहा भाजपा के टुकड़ों में पलने वाले दलाल भारत जोड़ो यात्रा के लिए नहीं अनाधिकृत

जिले में दो गुटों में बटी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, कोतमा से निकली जिलाध्यक्ष और विधायक दो अलग- अलग यात्रा अनूपपुर। कोतमा से और कोई यात्रा अधिकृत यात्रा नहीं निकाली गई हैं।कुछ भाजपा के टुकडो में पलने वाले दलाल तो चुनाव में भाजपा का कार्य करते हैं भाजपा के इसारे में काम करते हैं इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस व प्रदेश संगठन प्रभारी को दे दी गई हैं। 9 नवंबर को भारत जोड़ो उप यात्रा के दौरान विधायक सुनील सराफ ने अपने ही पार्टी के विरोधियों पर सीधा प्रहार करते हुए कही। जिले में कांग्रेस के दो विधायकों की खीचंतान से से परेशान पार्टी कार्यकर्ता परेशान हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस को एक करनेव प्रधानमंत्री बनने के लिए 7 सितम्बर से भारत जोडो यात्रा निकाल कर जनताके बीच सीधी पहुंच बना खोये हुए जनाधार को वापस पाने के लिए दिनरात एक कर रहें हैं। तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेता अपने- अपने क्षेत्रों में अपनी ढफली अपनी राग निकाल रहें हैं। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा 3500 किमी 12 राज्य एवं 2 केंद्रशासित प्रदेशों से होकर 150 दिन की यात्रा तय कर रहे है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा 08 से 12 नवंबर जिले के कोतमा विधानसभा में निकालने का कार्यक्रम रखा था। जिसमें कोतमा नगर में 09 नवंबर को प्रातः 9 बजे गांधी चौराहा से प्रारंभ होकर दिनांक 12 नवंबर को डिडोरी जिले की सीमा में ओमकार सिंह मरकाम को राष्ट्रीय ध्वज एवं भारतीय संविधान सौंपा जाना था। इसके लिए अनूपपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुंदेलाल इस यात्रा के संबंध में एक पत्र जारी किया गया था जिसमे भारत जोड़ो यात्रा के लिए कोतमा से प्रभारी सुनील सराफ विधायक कोतमा विधानसभा, नागेंद्र नाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा तथा कांग्रेस युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान को प्रभारी नियुक्त किया गया था। अनूपपुर जिले में गुटो में बटी कांग्रेस की गुटबाजी लगातार खाई का रूप ले रहीं हैं। इसका समय- समय के आयोजनो में देखने को मिला हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इस खाई को और बढ़ाया हैं। जिला अध्यक्ष अपनी सीट और अपने लोग और अपना स्वार्थ लेकर जिले में कांग्रेस को गर्त में पहुंचाने का कार्य किया हैं। 9 नवंबर को भारत जोड़ो की उप यात्रा कार्यक्रम के अनुसार कोतमा के गांधी चौक से सुबह 9 बजे निकाली अध्यक्ष गुट द्वारा निकाली गई जो दोपहर 12 बजे बदरा एवं शाम 7 बजे फुनगा पहुंचना हैं जहां रात्रि चौपाल भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई हैं। जिसमें यात्रा के प्रभारी गुड्डू चौहान, रमेश सिंह, नागेंद्र नाथ सिंह, रिंकू मिश्रा, राजेश जैन, संतोष मिश्रा, चंदन पांडे, विक्रमां सिंह, जेपी श्रीवास्तव, राजकुमार शुक्ला, कमलेश पांडे सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। वहीं दूसरी विधायक गुट की यात्रा में विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व में कोतमा विधानसभा के ग्राम छतई से आरंभ हुई दोपहर ग्राम गुलीदाड, रात्रि में ग्राम उरतान में चौपाल लगाई जानी हैं। इस यात्रा में जिला प्रभारी राजेश मिश्रा,जयप्रकाश अग्रवाल, बद्री ताम्रकार, अजय सराफ, मनोज सोनी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस यात्रा के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर विधायक सुनील सराफ ने कहा कि कोतमा से और कोई यात्रा अधिकृत यात्रा नहीं निकाली गई हैं।कुछ भाजपा के टुकडो में पलने वाले दलाल तो चुनाव में भाजपा का कार्य करते हैं भाजपा के इसारे में काम करते हैं इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस व प्रदेश संगठन प्रभारी को दे दी गई हैं।
इस पर भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र सोनी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले अपनी पार्टी के लोगो को जोड़े फिर भारत जोड़ने की बात करें। भाजपा पर निराधार आरोप लगाना बंद करें। कांग्रेस की जमीन खिसक रहीं हैं ऐसे में भाजपा पर आरोप लगा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहें हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...