https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 16 नवंबर 2022

भूमीगत खदान में कार्य कर रहें श्रमिक के उपर गिरी कोल छत,मौके पर मौत

मजदूरों ने प्रबंधन पर लगाये आरोप,जांच की मांग
अनूपपुर। एसईसीएल अन्तर्गत कोरजा कालरी बिजुरी में 16 नवम्बर बुधवार को कालरी की भूमीगत खदान के भीतर कोसला खनन करने वाले कोयला श्रमिक के उपर कोयले की छत गिरने से मौत हो गयी। जिस पर मजदूरों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की हैं। जानकारी अनुसार बिजुरी क्षेत्र की भूमिगत खदान कोरजा कालरी में बुधवार को जेएमएस कम्पनी के मजदूर खदान भीतर काम कर रहे थे। तभी अचानक छत गिरने से एक मजदूर कि तत्काल मौत हो गयी। इस घटना पर लोगो ने प्रबंधन की लापरवाही बताया। कार्यरत्‍ मजदूरों ने बताया कि कोरजा कालरी प्रबंधन द्वारा कालरी श्रमिकों को सुरक्षा के दृष्टी से पर्याप्त सुरक्षा उपकरण एवं सुविधा मुहैया नही कराया जाता है। जिसके कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। लेकिन इस बार तो एक मजदूर की जान ही चली गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...