https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

महिलाओं पर बढ़ रहें अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का जलाया पोस्टर, सौपा ज्ञापन

अनूपपुर। मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, जिसे रोक पाने में मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री असफल साबित होने का आरोप लगा महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री इस्तीफा के लिए राजपाल से गुहार लगाते हुए 17 नवबंर गुरूवार को जिला महिला कांग्रेस अध्ययक्ष ममता सिंह के नेतृत्व् में राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गृहमंत्री नरोत्ताम मिश्रा का पोस्टर जलाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया है।
ज्ञापन में उल्लेख है कि मध्य प्रदेश में 14 नवंबर से 18 नवंबर तक विभिन्न ब्लॉकों और जिलों में बच्चों एवं महिलाओं के साथ बलात्कार और दुराचार की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपराधों में अंकुश लगाने के बजाय अपराधों को छुपाने में लगे हैं। जिससे प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि तत्काल मुख्यमंत्री और गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन का इस्तीफा लेने की मांग की हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्याक्ष प्रीति सिंह कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रमेश सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...