सोमवार, 7 नवंबर 2022
विधिक साक्षरता शिविर में बच्चोंर को दी गई विधिक सलाह
अनूपपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अनूपपुर के निर्देशानुसार 07 नवम्बर को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शासकीय मॉडल स्कूल, जैतहरी में किया गया। जिसमें बच्चों को कानूनी विषयों की जानकारी दी गई।
विधिक साक्षरता शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह ने बच्चों को कानूनी विषयों की जानकारी देते हुए भारत में कानून निर्माण की प्रक्रिया, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के कर्तव्य, कानूनी प्रक्रिया, निःशुल्क विधिक सलाह व सहायता योजना, लोक अदालत, मौलिक अधिकार, मोबाईल के लाभ-हानि, बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति एवं अपराधों के संबंध में जानकारी दी। प्रगति के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे क्लैट, आईआईटी, कैट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अंतर्गत गठित विभिन्न प्राधिकरणों एवं समितियों एवं उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि हर वर्ष 09 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। शिविर में विद्यालय के प्राचार्य ओमकार सिंह धुर्वे, छात्र-छात्रायें, विद्यालय स्टॉफ एवं जिला प्राधिकरण के ऋषि पाण्डेय एवं राजेश कुमार कोल उपस्थित रहें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें