शुक्रवार, 18 नवंबर 2022
मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने घर मे लगाई फांसी, मौत
अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर अतंगर्त ग्राम बिजौडी में 30 वर्ष की महिला ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस कार्यवाही प्रारंभ की है।
जानकारी अनुसार ग्राम बिजौडी निवासी रामदेव केवट ने कोतवाली अनूपपुर में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि बहन 30 वर्षीय ललिता केवट पति रवि केवट विगत 3-4 वर्षों से अपने बच्चों के साथ मायके में ही रहती है तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं गुरुवार की रात घर में खाना के बाद सो गई, शुक्रवार की सुबह भतीजा मोहन केवट अटारी से पैरा निकालने चढा रहा तो देखा कि बुआ ललिता अटारी के बडेरी में रस्सी से फांसी लगाकर मृत स्थिति में लटकी है जिसकी जानकारी मिलने पर थाने में सूचना दी। जिस पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस मौके में पहुंचकर मृतिका के शव का पंचनामा एवं गवाहों के कथन लेने बाद शव परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजकर जांच प्रारंभ की है, समाचार लिखे जाने तक मृतिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें