https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 10 नवंबर 2022

विधायक को शब्दों का चयन करते समय संयम बरतना चाहिए- कांग्रेस जिला अध्यक्ष

यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया हास्यास्पद, कांग्रेस की भारत जोड़ो उपयात्रा पहुंची अनूपपुर अनूपपुर। कोतमा विधानसभा अंतर्गत 9 नवंबर को कांग्रेस जिला अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को द्वारा भारत जोड़ों उप यात्रा की शुरुआत कोतमा की गई। 10 नवंबर को यात्रा फुनगा होते हुए अनूपपुर पहुंची। जो जमुड़ी से होते हुए ग्राम किरर तक जाएंगी। वहीं यह यात्रा 12 नवंबर को अनूपपुर- डिंडोरी की सीमा चंदन घाट में समाप्त होगी। डिंडोरी - अनूपपुर सीमा में ओमकर सिंह मरकाम को तिरंगा झंडा एवं संविधान सौंप कर यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा। ज्ञात हो कि 9 नवंबर को कोतमा विधायक सुनील सराफ इस यात्रा में शामिल ना होकर अपनी एक अलग यात्रा शुरू की है। जो कोतमा के ग्रामीण क्षेत्रों से शुरू होगा वही खत्म हो जाएगी। 9 नवंबर को अलग-अलग यात्रा के बारे में जब सुनील सराफ से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि कोतमा से और कोई यात्रा अधिकृत यात्रा नहीं निकाली गई हैं। कुछ भाजपा के टुकडो में पलने वाले दलाल तो चुनाव में भाजपा का कार्य करते हैं। भाजपा के इशारे में काम करते हैं। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस व प्रदेश संगठन प्रभारी को दे दी गई हैं। आने वाले समय में इन पर निश्चित ही कार्रवाई होगी। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने विधायक सुनील सराफ को नसीहत देते हुए कहा कि शब्दों का चयन करते समय संयम बरतना चाहिए एवं उत्साहपूर्वक कुछ भी बोलने से बचना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया हास्यास्पद भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने इस यात्रा को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि कांग्रेस अच्छा होगा अपनी पार्टी जोड़े। उसके बाद देश जोड़ने का काम करे। कांग्रेस की पुरानी नीति रही है कि जो भी कांग्रेस से निकला, उन्होंने अपनी अलग कांग्रेस बना ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अजीत जोगी एवं शरद पवार का उदाहरण देते हुए कहा की दोनों ने कांग्रेस से निकलकर अपनी-अपनी पार्टी बनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अपने पुरानी नीति को कोतमा में भी अपना रही है। दोनों ही विधायक अपनी-अपनी कांग्रेस बनाकर अलग-अलग यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस एक साथ एकत्रित होकर एक यात्रा निकाल नहीं सकती तो वह कैसे देश जोड़ो यात्रा सफल कर पाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...