https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

रामलाल बने भाजपा अजजा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रभारी


राष्ट्रीय टीम में रौतेल के शामिल होने पर लोगों ने दी शुभकामनाएँ

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने मप्र भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ,मप्र अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पूर्व अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री,  एवं मप्र भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके है। अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर शुभचिंतकों और पार्टी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने शुक्रवार को पत्र जारी कर इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा की है। जिसमे रामलाल रौतेल एवं आशा लाकड़ा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी एवं खामसिंह मांझी को सह प्रभारी बनाया गया है।

रामलाल रौतेल को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मप्र भाजपा के पूर्व सह महामंत्री भगवत शरण माथुर, जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह, मप्र शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह, जय सिंह मरावी, प्रदेश मंत्री एवं जैतपुर विधायक मनीषा सिंह, अनूपपुर जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, नरेन्द्र मरावी, रामदास पुरी, दिलीप जायसवाल, सुदामा सिंह सिंग्राम, मनोज कुमार द्विवेदी, आधाराम वैश्य, नवल नायक, प्रेमचन्द यादव, लवकुश शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह, भारत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, नवल नायक ,राहुल पाण्डेय, रामगोपाल द्विवेदी, अरुण सिंह, गजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह शिकरवार,राम अवध सिंह,  अजय शुक्ला, कृष्णानंद द्विवेदी, राजेश सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, चंडीकांत झा, सत्यनारायण फुक्कू सोनी, मुकेश पटेल, दिनेश राठौर,डा विष्णु मिश्रा, सुनील मिश्रा, चंद्रिका द्विवेदी, जनार्दन मिश्रा, रमा मिश्रा, कमलेश तिवारी पिंटू, आरके गौतम, विपिन पाठक,मनोज मिश्रा, हनुमान गर्ग,मनीष गोयनका, रवि तिवारी, प्रभात मिश्रा, धर्मेन्द्र मोहिनी वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह ,शक्ति महाराज, मनोज दुबे, राजेश पटेल, राजकुमार पटेल, कुंदन सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई ,शुभकामनाएँ दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...