https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 17 जुलाई 2021

नवविवाहिता का शव घर में खून से लथपथ मिला, हत्या की आंशका


अनूपपुर। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सी सेक्टर क्वाटर नंबर एम 4 में 17 जुलाई को नवविवाहिता का शव उसके ही घर में पड़ा मिला, जिसकी सूचना उसकी सास ने पुलिस को दोपहर लगभग 3 बजे दी।

बताया जा रहा है कि सौम्या त्रिपाठी पति संजय त्रिपाठी घर में अकेली थी,सास सुबह लगभग 10 बजे कॉलरी में ड्यूटी करने चली गई थी, वहीं मृतिका का पति अपने किसी काम से पेण्ड्रा चला गया था। दोपहर लगभग 3 बजे सास के घर वापस आने पर उसने कमरे में बहु सौम्या त्रिपाठी का शव खून से लथपथ देखा तथा घर का पूरा समान अस्त व्यस्त था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...