https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

रिश्वत लेते लोकायुक्त में ट्रैप हुए एम.एस. उपाध्याय निलंबित

अनूपपुर। म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉपोरेशन के जिला कार्यालय अनूपपुर में पदस्थ प्रबंधक वित्त एमएस उपाध्याय को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारी के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जिला कार्यालय नीमच निर्धारित किया गया है। जानकारी अनुसार म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉपोरेशन के जिला कार्यालय अनूपपुर में पदस्थ प्रबंधक वित्त एमएस उपाध्याय को 50 हजार रिश्वत 7 फरवरी को लोकायुक्त रीवा ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 9 फरवरी को मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुख्यालय भोपाल प्रबंध संचालक तरूण कुमार पिथौड़े ने प्रबंधक वित्त एमएस उपाध्याय के इस आचरण से राज्य शासन एवं कॉर्पोरेशन की छवि धूमिल करने पर मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में एम.एस. उपाध्याय को मुख्यालय जिला कार्यालय नीमच निर्धारित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...