https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

आबकारी विभाग ने जमीन में गढ़े 2280 किलो लाहर किया जब्त

अनूपपुर। आबकारी वृत राजनगर के रामनगर थाना अंतर्गत 4 फरवरी को अवैध शराब निर्माण की सूचना पर दबिश देते हुए झीमर नाला किनारे विभिन्न स्थानों से 152 प्लास्टिक के डब्बों में भरा हुआ लगभग 2280 किग्रा लाहन जब्त किया गया। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी एस.एन.पांडेय के मार्गदर्शन में लाहन प्लास्टिक के डब्बों में भरकर जमीन के अन्दगर छिपाया गया था, जिसे आबकारी अमले में जमीन खोदकर बरामद किया। मौके पर कोई आरोपी नहीं मिलने से लाहन को जब्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) च के तहत विभिन्न प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। जब्त लाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 45 हजार रूपए है। कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा, आबकारी मुख्य आरक्षक सूरज परस्ते, अरविंद द्विवेदी, मेहबूब खान, रितुराज सिंह उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...