शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022
आयशा राईस मिल को खाद्य विभाग ने किया सील, मिल संचालक पर प्रकरण किया दर्ज
मिलिंग के लिये ले जाये गए 3800 क्विंटल धान मिले गायब
अनूपपुर। वर्ष 2020-21 धान उपार्जन में क्षमता के अनुरूप शासकीय धान की मिलिंग न करने पर 4 फरवरी को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा कोतमा तहसील अंतर्गत संचालित आयशा राईस मिल खोडऱी को सील कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आयसा राईस मिल द्वारा अपनी मिलिंग क्षमता के अनुसार 30 प्रतिशत शासकीय धान की मिलिंग करनी थी, लेकिन आयशा राईस मिल के संचालक नसरूद्दीन शेख द्वारा मात्र 6.5 प्रतिशत ही मिलिंग की गई थी। इसके साथ ही वर्ष 2020-21 में मिलिंग के लिए ले जाये गए 3800 क्विंटल धान की मिलिंग कर अब तक 9 लॉट 2610 क्विंटल चावल बीते पांच माह से जमा नही किया गया। जांच के दौरान राईस मिल में 3800 क्विंटल धान गायब मिला। इसके साथ इस पूरी जांच कार्यवाही में पहुंचे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकार कोतमा सीमा सिन्हा व कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जैतहरी प्रदीप द्विवेदी की जांच में संचालक नसरूद्दीन शेख द्वारा जांच में किसी तरह का सहयोग नही किया और मिल आने से मना कर दिया गया। जिसके बाद आयशा राईस मिल को सील करते हुए मिल संचालक नसरूद्दीन शेख के खिलाफ ईसी एक्ट 1955 के तहत प्रकरण बनाया गया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें