रविवार, 27 फ़रवरी 2022
24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्ति व्यिस्तं, बिजुरी में गिरे ओले
किसानो के माथे पर चिंता की लकीरे
अनूपपुर। बंगाल की खाड़ी खाड़ीमें बने कम दबाब दबाबसे पूरे प्रदेश में 24 घंटे से रूक-रूक हो रहीं बारिश का सिलसिला जारी हैं। हैं।वहीं जिले के कुछ हिस्सोा में ओलावृष्िर क होने से जनजीवन जनजीवन प्रभावित हुआ हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई हें। इससे ठड़ बढ़ गई हैं। लोगो को एक बार पिफर गर्म कपड़ो का सहारा लेना पढ़ गया हैं। इस बेमौसम बारिश से किसानों के माथे पर चिंता देखी जा रहीं हैं।
शनिवार की दोपहर से मौसम के बदले मिजाज में रविवार को भी जारी रहा जहं आसमान से ओले की आफत बरसी। जिससे किसानों की रबी की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। सुबह से आसमान में काले बादलों का डेरा रहा दोपहर जिले के कोतमा और बिजुरी सहित आसपास के दर्जनों गांव में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का कहर बरपा। आंवला आकार तो कहीं इससे बड़ी साइज की ओलावृष्टि हुई। जिससे किसानों के खेत में लगी गेहूं सहित दलहनी व सब्जीह की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं तेज बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया हैं। बारिश का सिलसिला रूक रूककर शाम तक बना हैं। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच आई है।
ग्राम सेन्दुहरी के किसान छत्रशाल राठौर का कहना है कि पहले तो पाला ने वैसे ही दलहनी फसलों को नुकसान पहुंचाया है, अब तैयार होने पर पहुंची मसूर, चना, मटर, सरसों सहित अन्य नगदी सब्जों पर बारिश और ओलावृष्टि ने कहर बरपा दिया है। ओलावृष्टि से फसलें चोटिल हो गई है। वहीं तैयार होने पर पहुंची दलहनी और तिलहन की फसलों के नुकसान होने की आशंका अधिक बन गई है। इस ओलावृष्टि ने किसानों के मेहनत पर पानी फेर दिया है। बताया जाता है कि कोतमा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही बिजुरी नगर व उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार की दोपहर आधे घंटे तक हुई तेज बारिश तथा ओलावृष्टि होती रही।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें