https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

स्टेट बैंक में लगी आग, नहीं पहुंचा नपा प्रशासन

अनूपपुर। जिले के भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोतमा कॉलरी में 20 फरवरी की शाम लगभग 8 बजे आग लग गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका हैं। आग को बुझाने का प्रयास स्थानीय लोगों के द्वारा किया जा रहा है। जबकि आग लगने की सूचना नगर पालिका पसान को प्रशासन दमकल वाहन पुलिस प्रशासन को स्थानीय लोगों के द्वारा दिया गया हैं। बैंक के अंदर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं जिसे बुझाने का प्रयास स्थानीय स्तर पर युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं। भालूमाड़ा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आग कैसे लगी कारण साफ नही हो सका। तो वही लोग इस आग लगने की वजह कई तरह की आशंकाएं जाहिर कर रहे है। घटना की सूचना कोतमा नगर पालिका एवं कॉलरी का फायर ब्रिगेड भी पहुंच गया। किन्तु घंटे बाद तक पसान नगरपालिका क्षेत्र की फायर ब्रिगेड और न ही नपा प्रशासन पहुंचा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...