https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

आमने- सामने बाईक जीप टक्कर,एक की मौत एक रेफर

गुस्साये ग्रामीणों ने लगाया जाम पुलिस व प्रशासन पहुंचा मौके पर अनूपपुर। कोतवाली अनूपपुर अंतगर्त राष्ट्रीय मार्ग 43 पर पसला गांव की गेट के पास शुक्रवार की रात आमने- सामने आ रहे बाईक सवार व जीप की जबरजस्त टक्कर से एक वृद्ध की स्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई हैं मृतक के शव को मुख्य मार्ग पर रख जाम किए हुए हैं घटना की जानकारी पर पुलिस एवं प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा की जा रही मांग पर सार्थक पहल ना हो पाने के कारण जाम लगा हुआ है, वही पुलिस व प्रशासन द्वारा कुछ वाहनों को बिजौडी तथा पसला के दूसरे मार्गो से निकालने का प्रयास कर रही हैं। जानकारी अनुसार फुनगा की ओर से आ रहे दो बाईक सवार अनूपपुर से कोतमा जा रही जीप टकरा गए जिससे एक वृद्ध की स्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल होने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जिससे प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल को रेफर किया गया। इसके बाद गुस्सापयें ग्रमीणों ने मृतक के शव को मुख्य मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया, घटना की जानकारी पर पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंचा है लेकिन समाचार लिखे जाने तक परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा की जा रही मांग पर सार्थक पहल ना हो पाने के कारण जाम लगा हुआ है वही पुलिस व प्रशासन द्वारा कुछ वाहनों को बिजौडी तथा पसला के दूसरे मार्गो से निकालने का प्रयास कर रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...