https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

नपा दैनिक वेतनभोगियों सहित अन्य कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर कलेक्टर से की शिकायत

नापधिकारी को अनिश्चित कालीन हड़ताल की दी चेतावनी अनूपपुर। नगर पालिका अनूपपुर में दैनिक वेतनभोगी एवं स्वाच्छता कर्मचारियों को दो माह से वेतन न मिलने पर शुक्रवार को कलेक्टर एवं नपाधिकारी को चेतावनी पत्र सौंपते हुए शीध्र वेतन देने की मांग की हैं। अगर आज ही इसका समाधान नहीं होता तो शनिवार से कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठने की बात कहीं हैं। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने कलेक्टर एवं नपाधिकारी को सौंपे गये पत्र में कहा हैं कि नगर पालिका अनूपपुर के कर्मचारियों का दो माह से वेतन नहीं मिला हैं। जिससे जीवन यापन करने में कठिनाईया का सामना करना पड़ रहा हैं। पत्र में कहा गया हैं कि समस्या के समाधान हेतु पूर्व में भी पत्र लिख कर निवेदन किया जा चुका हैं किन्तु आज तक हमारी समस्या का समाधान न कराया गया है। जिससे 11 सितम्बर शनिवार से कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल बैठेगें। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना यदि किसी कर्मचारी के साथ घटती है उसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...