https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 1 सितंबर 2021

अनूपपुर: छग मुख्यमंत्री से गौरेला में कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाने के इंगांराजवि ने भूमि आवटंन की मांग

अनूपपुर। छग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नर्बदा दर्शन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थित हैलीपेड पहुंचे। इस दौरान स्वागत करते हुए कुलपति श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी ने छग मुख्यमंत्री से गौरेला में विश्वविद्यालय की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाने का आग्रह किया साथ ही पेण्ड्रा रोड रेल्वे स्टेशन के पास विश्वविद्यालय का एक गेस्ट हाउस बनाने के लिए भूमि आवंटित करने हेतु प्रस्ताव दिया तथा विश्वविद्यालय से लेकर पेंड्रा रोड तक सडक़ के जीर्णोद्धार तथा दोहरीकरण के लिए अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने चर्चा में कहा कि जंगल बचाने के लिए फलदार वृक्षों को लगाया जाए जिससे आदिवासियों की आय में वृद्धि होगी, एवं पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा। त्रिकूट की खेती, आम से निर्मित अमचूर के उत्पादन तथा चिरौंजी की उपज के प्रसंस्करण पर विचार विमर्श किया। ग्रामीणों को इसके संग्रहण में वैज्ञानिक पद्धति से शिक्षित एवं प्रशिक्षित करने की बात कहीं।

कुलपति ने विश्वविद्यालय के आजीविका व्यापार प्रशिक्षण केंद्र द्वारा निर्मित अमरकंटक कोदो-कुटकी एवं शहद भेंट कर बताया इससे 800 जनजातीय परिवार अपना भरण-पोषण सम्मान के साथ कर रहे हैं। इसके अलावा चलाए जा रहे जनजातीय सम्बन्धित विषयों और भविष्य में शुरू किए जाने वाले पाठ्यक्रमों के बारे में चर्चा की। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...