https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 11 सितंबर 2021

अनूपपुर: नपा कर्मचारी संगठनो को वेतन न मिलने सहित अन्य मांगो को लेकर बैंठे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

अनूपपुर। नगर पालिका अनूपपुर में दैनिक वेतनभोगी एवं स्वाच्छता कर्मचारियों सहित अन्य सभी कर्मियों ने कई माह से वेतन न मिलने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार से नगर पलिका कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गयें हैं। ज्ञात हो कि शुक्रवार को नपा के सभी संगठनों ने पालिका प्रशासक कलेक्टर को सौंपे गये मांग पत्र में पूरा न करने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल बैठने की बात कहीं थी। नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने तीन प्रमुख मांगो को लेकर 11 सितम्बर से पलिका कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गयें हैं। जिसमे सभी कर्मीयों को कई माह से वेतन नहीं मिलने से जीवन यापन करने में कठिनाईया का सामना करना पड़ रहा हैं। साथ ही संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन के आदेशानुसार विनिमियतीकरण उपरांत स्थाई कर्मियों के रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियमित किये जाने एवं वर्ष 2011 में हुई नियमित पदों की जानकारी प्रस्तुत करने की मांग की गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...