https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 5 सितंबर 2021

अनूपपुर:बहुप्रतीक्षित भाजपा जिला कार्यकारणी घोषित,6 महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व

8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री,8 मंत्री सहित अन्य नवीन कार्यकारणी में अनूपपुर। बहुप्रतीक्षित भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला कार्यकारणी घोषणा रुकी हुई थी जिसे रपिपार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष बृजेश ने घोषणा कर दी। नई कार्यकारणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री एवं 1 सह कार्यालय मंत्री की घोषणा की गई हैं। जिसमें 6 महिलाओं को भी स्थान दिया गया हैं। कार्यकारणी में 8 उपाध्यक्ष में रामअवध सिंह, गजेन्द्र सिंह, सिद्घार्थ सिंह,गयाबोध मिश्रा,ज्ञानेन्द्र सिंह,राजू जायसवाल, उमेश पाठक एवं हनुमान गर्ग। 3 महामंत्री में अशिलेश द्विवेदी,जितेन्द्र सोनी एवं हीरा सिंह श्याम। 8 मंत्री में अमृत लाल केवट, दुर्ग पटेल, रविप्रकाश तिवारी, गुर्जन साहू, गुडिया रातेल,ज्योति शर्मा,अंजना कटारे एवं कुसुम सिंह शामिल हैं। कोषाध्यक्ष मनीष गोयंका, सह कोषाध्यक्ष वेद शर्मा, कार्यलय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी,सह कार्यलय मंत्री कन्ना नायक की नियुक्ति की गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...