https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 11 सितंबर 2021

जिले में दो नये मिले कोरोना संक्रमित,संख्या बढक़र हुई पांच

अनूपपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के आहट के बीच अनूपपुर जिले में कोरोना के शनिवार को दो नये संक्रमितों के बाद संख्या बढक़र 5 हो गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डां.बीडी सोनवानी ने पुष्टि करते हुए बताया कि जैतहरी जनपद अंतर्गत ग्राम टकोहली में पति पत्नी दोनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ग्राम टकहोली की पति-पत्नि को पिछले 3 दिनों से बुखार की शिकायत पर आरटी पीसीआर जांच कराने पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। दोनों संक्रमितों की कोई भी बाहर से आने की जानकारी नहीं हैं। यह दोनों संक्रमित काफी दिनों से अपने घर पर ही रहे, कहीं गए नहीं थे। दोनों की हालत स्थिर है और उन्हें उनके घरों में ही रखकर ईलाज किया जा रहा हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र 5 हो गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...